थोखाधड़ी करने वाले बीएन गोल्ड कंपनी के 2 डायरेक्टर एमपी से गिरफ्तार….निवेशकों से धोखाधड़ी कर 5 करोड़ 53 लाख की धोखाधड़ी

बीएन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी ने निवेशकों से रकम धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता
बिलासपुर ।मुंगेली। पुलिस ने बीएन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी ने करोड़ों की रकम धोखाधड़ी करने
वाले 8 वर्ष से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।पकड़े गए आरोपियों के ने निवेश कराने की आड़ में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है।
एसपी भोजराम पटेल ने खुलासा करते हुए बताया कि हैपशिया प्रकाश पिता प्रेमप्रकाश मसीह बैतलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जून 2013 से बीएन. गोल्ड कंपनी का अभिकर्ता कन्हैया साहु ग्राम बासीन ने मां एस्ता प्रकाश को बीएन. गोल्ड कंपनी में प्रतिमाह 1000 रूपये की दर से 5 वर्ष तक रकम जमा करने पर मूलधन का अलावा 24000 रूपये व्याज मिलने की बात पर कही थी। प्रार्थिया के नाम पर खाता खोलवाया गया।उक्त खाता में 38000 रूपये अभिकर्ता कन्हैया साहु को दिया जो माह अप्रैल 2016 तक का था।इसी बीच बीएन. गोल्ड कंपनी के फर्जी होने की जानकारी होने की खबर मिली। अभिकर्ता कन्हैया साहु से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कन्हैया साहु नही मिला। उसका कार्यालय भी बंद मिला। जिसकी शिकायत थाना में की गई।पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कंपनी के डायरेक्टर सचिन दामोर निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी झाबुआ एवं अभिकर्ता कन्हैया साहु निवासी बासीन को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में जेल भेजा गया। इधर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय में प्रकरण को पेश किया गया था,। प्रकरण मे विनय कुमार यादव पिता केदार नाथ उम्र 35 साल,विकास भारती पिता केदारनाथ उम्र 40 साल साकिन उपरपुर विहार, अनिल कुमार शर्मा पिता तिलक राम उम्र 42 साल साकिन घोरपुडे महाराष्ट्र, गुरूविंदर सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 43 साल साकिन पिंडोरी निजरम पंजाब,गोपाल दास पिता महेत्तर दास उम्र 52 साल साकिन कोथारी कोरबा, चैतराम केंवट पिता बसंत केंवट उम्र 50 साल साकिन मल्हार बिलासपुर, बलजीत सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 39 साल साकिन मकान नं. 24 टावर इन्क्लेव फेस-1 बंडाला रोड थाना नं. 05 जलांधर पंजाब,. संदीप सौंध पिता मोहिंदर दास सौंघ उम्र 39 साल साकिन मकान नं. 12 टावर इन्क्लेव फेस-1 बंडाला रोड थाना नं. 05 जलांधर पंजाब और विपिन यादव पिता अभिलाख सिंह यादव साकिन हरचंद्रपुरा थाना देहात भिंड जिला भिंड मध्यप्रदेश का जिला जेल हरदोई उप्र० को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।जबकि इसी मामले में फरार आरोपियों की लगातार खोजबीन किया जा रहा था। इधर एसपी भोजराम पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर सरगांव थाना की पुलिस टीम तैयार कर फरार आरोपी . चरण सिंह ठाकुर पिता स्व. नरबत सिंह उम्र 44 वर्ष साकिन अरनियाराम थाना आस्टा जिला सिहोर (म.प्र.),और विक्रम सिंह सोनालिया पिता स्व. करन सिंह 47 वर्ष मुंगेली थाना आस्टा जिला सिहोर (म.प्र.) की खोजबीन करने आरोपियो के घर मध्यप्रदेश गई। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों के घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिन्होने तत्कालिक समय में कथित बी.एन. गोल्ड रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी बिलासपुर में डॉयरेक्टर के पद पर कार्यरत रहना एवं कथित तौर पर निवेशकों से धोखाधड़ी कर रकम 5 करोड़ 53 लाख 22 हजार 722 सौ रूपये को संचय करना स्वीकार किये है जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
*पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का रहा योगदान*
उक्त कार्यवाही में एसआई संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि महादेव खुंटे, आर. जितेन्द्र जाधव, रिपिन बनर्जी की अहम भुमिका रही।