Blog

रेल यात्रियों के लिए एक और सुविधा रेलवन ऐप” की शुरुआत

एक ही ऐप में मिलेगी समस्त सुविधा यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई और अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन रेलवन की शुरुआत की गई है। इस ऐप का मूल उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना है, जिसे सरल और स्पष्ट यूआई यानी यूज़र इंटरफ़ेस के माध्यम से साकार किया गया है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर समाहित करता है, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत संपर्क भी प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेल सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है। रेलवन ऐप यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *