रोलिंग पेपर, गोगो और नशे का सामान जप्त करने पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

युवाओं को बचाने के लिए खाकी वर्दी हुई सख्त,
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले सुखा नशा’ के कारोबार पर पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नर के सख्त आदेश के बाद, नशे में इस्तेमाल होने वाले रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और परफेक्ट रोल जैसे उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इस आदेश का असर अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिखने लगा है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने जिले भर के पान ठेलों और किराना दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुलिस की दर्जनों टीमों ने एक साथ दबिश देकर दुकानों की जांच की है।इस दौरान पान ठेला और नशे का सामान बेचने वालो के बीच हड़कंप मचा रहा

पुलिस ने चेकिंग के दौरान सीधे और साफ शब्दों में निर्देश दिए है कि कोई भी व्यक्ति नशे का सामान न बेच अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इसलिए सावधान रहे और सतर्क रहे नहीं तो जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहे ।
बता दे इस मुहिम ने अब पूरे प्रदेश में सुखा नशा बेचने वालों की नींद उड़ा दी है। पुलिस के स्पष्ट आदेश के बाद अब किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गुमटी या ठेले पर नशे के सहायक उपकरण बेचना गैरकानूनी होगा। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गोगो और रोलिंग पेपर जैसे सामानों की आड़ में युवा नशे के जाल में फंस रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी करने से कारोबारियों के बीच भी दहशत का माहौल बना हुआ है।यही नहीं पुलिस अब उन रास्तों और नेटवर्क को भी खंगालना शुरू कर दिया है जहां से इन सामग्रियों की सप्लाई की जा रही थी।
बिलासपुर पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस का साफ और सीधे कहना है कि यदि प्रतिबंध के बावजूद कोई दुकानदार पर्दे के पीछे से इन सामानों की बिक्री करता पाया गया,तो उस पर सख्त कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज से नशे के जहर को पूरी तरह खत्म करना और स्कूली बच्चों व युवाओं को इस घातक लत से दूर रखना है।
वर्जन
युवाओं के नशे का क्रेज ज्यादा है।इसलिए इसको रोकना जरूरी है।जहां भी बिक्री होने की सूचना मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
पंकज पटेल
एएसपी सिटी बिलासपुर