Blog

रोहित बोले,बिजली अधिकारी खुद जाकर फिल्ड में काम करे….ठेकेदार के भरोसे कोई काम नहीं करे, एसी चेंबर से बाहर निकलकर काम करे अधिकारी

बिजली की लचर  और चरमराई व्यवस्था से नाराज सचिव ने बिजली विभाग की ली क्लास

बिलासपुर।न्यायधानी में बिजली औऱ चरमराई विद्युत व्यवस्था और  जलसंकट को लेकर राजधानी तक बवाल मचा हुआ है। यही वजह है कि विद्युत वितरण कंपनी के सचिव डॉ रोहित कुमार यादव को बिलासपुर आकर कलेक्ट्रेट के मंथन सभा गृह में कंपनी और जिला प्रशासन के अफसरों की बैठक लेनी पड़ी।
जिसमे उन्होंने ठेकेदारों के भरोसे काम करने पर नाराजगी वयक्त की।बोले अधिकारी खुद जाकर फिल्ड में काम करे और काम की गुणवत्ता चेक करे।

बता दे जिले में ऐसा कोई जगह या क्षेत्र नहीं है जहां पर बिजली की व्यवस्था चरमराई नहीं हो।बिना बिजली के पानी नहीं मिल रहा है।
दिन और रात बिजली बन्द होने से हाहाकार मचा हुआ है।पल पले।बिजली बन्द होने से प्रदेश भर में हल्ला मचा हुआ है। लगातार खबरे और बिजली बन्द होने की शिकायत से राजधानी में खलबली मची हुई है। जिसके कारण सचिव को मीटिंग करनी पड़ी और जमकर खरी  खोटी सुनाई। सीधे बोले
कि काम नहीं होता तो बता दो किसी और को देंगे।लेकिन ठेकेदार के भरोसे काम नहीं चलेगा।अधिकारी खुद जाकर फिल्ड में काम करे एसी चेंबर में बैठकर काम करने से कुछ नहीं होगा।
बैठक में कर्मचारियों की कमी औऱ प्रदेश भर में सर्वाधिक 15 फीसदी बिजली के खपत का मुद्दा छाया रहा।

*पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ली समीक्षा बैठक*

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव एवं प्रबंध निदेशक डिस्टिब्यूशन  भीम सिंह कँवर ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिले के विद्युत् विकास कार्य एवं विद्युत व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में शहर समेत जिले के विद्युत व्यवस्था तत्काल सुधारने के सख्त निर्देश दियेे गये।
      

*शहर सहित जिले की विद्युत व्यवस्था तत्काल ही दुरूस्त करने के सख्त निर्देश*

बैठक में अध्यक्ष  यादव ने भीषण गर्मी के मद्देनजर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने कहा। विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

*उपभोक्ताओं के शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करने के दिए निर्देश*

बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियो को उपभोक्ताओं के शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करने के साथ ही अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंताओं एवं सहायक यंत्रियों को अपने कार्यक्षेत्र की सतत् मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।
उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *