लंबे समय से फरार वारंटियो एवं अवैध शराब बेचने वाले गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वाले व आर्म्स एक्ट तहत सिरगिटटी पुलिस की
कार्यवाही
’
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे शांती व्यवस्था बनाये रखने व लडाई झगडा कर अशांति फैलाने वाले और लंबे समय से फरार वारंटियो की धड़पकड़ की गई इसी तरह अवैध शराब बिक्री व शराब सेवन कर बाइक चलाने वाले पर कार्यवाही किया गया।इसमें सिरगिटटी पुलिस ने टीम गठित कर लंबे समय से फरार 10 गिरफ्तारी वांरटी तथा 1 आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही एवं 01 आरोपी के कब्जे से देशी एवं मसाला शराब कुल 32 पाव जप्त की गई इसी दौरान चोरी करने के नियत से घुम रहे तिफरा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर 15 आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया है।

इसमें
गिरफ्तार वारंटी में
नरेश पिता देवारी पटेल उम्र 27 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा, दुर्गेश पिता परदेशी लाल पटेल उम्र 38 साल विष्णु चौक तिफरा,अरुण पिता भोला यादव उम्र 19 साल निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी, राजकुमार पिता लतेल राम घृतलहरे उम्र 36 साल निवासी चुचुहियापारा
,छोटू पिता युसुफ अली उम्र 32 साल निवासी चुचुहियापारा सिरगिटटी ,दीपू पिता घनश्याम वर्मा उम्र 23 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा,सोमू पिता मुकेश यादव उम्र 19 साल निवासी किर्ती नगर नयापारा सिरगिटटी,कृष्णा पिता राम कुमार यादव उम्र 23 साल निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी,मनीष पिता मानिक दास मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी और अजय पिता बसंत यादव उम्र 21 साल निवासी गणेश नगर नयापारा
’शामिल है।इसी तरह
आर्म्स एक्ट के आरोपी यश पिता अनित थामस उम्र 20 साल निवासी इंदिरा कालोनी तारबाहर पर कार्रवाई की गई है।
जबकि आबकारी एक्ट में साहिल पिता संतोष मसीह उम्र 18 साल निवासी मसीह ढाबा सिलपहरी सिरगिटटी पर कार्रवाई हुई है
वही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के रूप में अश्वनी सिंह पिता दौली सिंह मार्को उम्र 27 साल निवसी भर्रीडाड मरवाही,नमित चौबे उर्फ़ रवि पिता ज्ञानचंद चौबे उम्र 40 साल निवासी सूर्या विहार, यदुनन्दन नगर तिफरा पर शिकंजा कसा गया है। एवं
शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले आरोपी
सूरज साहू पिता अनुज राम साहू उम्र 38 साल निवासी पोडी भाटा अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
पर कार्रवाई की गई है।