Blog
बिल्हा व मस्तूरी थाने के टीआई बदले
बिलासपुर। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर मस्तूरी और बिल्हा के टीआई का तबादला किया गया है। बिल्हा थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। मस्तूरी थाना प्रभारी सईद अख्तर को यातायत थाना भेजा गया है। यातायात थाना के निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को बिल्हा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे को सीपत थाना तबादला किया गया है।