Blog

लखीराम ऑडिटोरियम के पास युवक पर जानलेवा हमला

सिविल लाइन क्षेत्र में 3–4 हमलावरों की वारदात, युवक गंभीर रूप से घायल…..

बिलासपुर ।सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने नाले वाली गली में एक युवक पर 3–4 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने वारदात के दौरान युवक की एक्टिवा पर भी बर्बरता से कई वार किए, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हमले से घबराए युवक ने जान बचाने के लिए भागकर खुद को सुरक्षित किया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *