Blog

लगभग एक दर्जन सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला फरार आरोपी आशीष कुमार बंदे गिरफ्तार

 थाना खमतराई, डी.डी.नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित जिला बिलासपुर के सरकण्डा स्थित 09 अलग – अलग सूने मकानों का ताला तोड़कर दिया था, चोरी की घटनाओं को अंजाम।

 प्रकरण में 03 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार।

 फरार आरोपी आशीष कुमार बंदे को गिरफ्तार करने में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की रहीं अहम् भूमिंका।

 आरोपी आशीष कुमार बंदे पूर्व में भी थाना गुढ़ियारी से हत्या के प्रयास के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।

 आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात वजनी 15 ग्राम, फॉरेन करेंसी, 01 नग मोबाईल फोन, जियो वाईफाई, कैमरा, ड्रील मशीन, टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर क्रमांक सी जी/10/बी जी/6373 तथा घटना मंे प्रयुक्त एवंेजर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/09/जे जे/3277 किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,10,000/- रूपये।

 प्रकरण में संलिप्त आरोपी आकाश बंदे उर्फ लल्ला है फरार, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।

 आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 183/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 208/24 धारा 457, 380 भादवि., क्रमांक 500/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 584/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 628/24 धारा 331(2), 305 बी.एन.एस., अपराध अपराध क्रमांक 660/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस., अपराध क्रमांक 661/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. तथा एक्टिवा वाहन चोरी के प्रकरण में थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 575/24 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।

रायपुर – प्रार्थी एम.शिवा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिवानंद नगर सेक्टर – 03 खमतराई रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 27.07.24 को अपने मकान में ताला लगाकर अपने होम टाउन आंध्रा गया हुआ था। इसी बीच दिनांक 30.07.24 के दरमियानी रात्रि लगभग 01.00 बजे कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखा सोने व चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम को चोरी कर ले गया। अज्ञात चोरो के द्वारा प्रार्थी के मकान में चोरी करने के बाद उसके पडोसी राम गोपाल अग्रवाल जी के घर में भी चोरी किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 628/24 धारा 331(2), 305 भा.न्याय. संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में आरोपी 01. किशन जांगडे पिता सखाराम जांगडे उम्र 22 साल निवासी रसौटा भाटापारा थाना पामगढ जिला जांजगीर-चांपा। हाल पता कुकरी तालाब के पास गुढियारी थाना गुढियारी जिला रायपुर। 02. गौरव बन्दे पिता चैतुराम बन्दे उम्र 19 साल निवासी कुकरी तालाब गुढियारी थाना गुढियारी जिला रायपुर। 03. अभिजीत उर्फ बबलू जांगडे पिता विष्णु जांगडे उम्र 20 साल निवासी बडेपारा धमतरी जिला धमतरी। हाल पता वर्मा किराना के बगल में कुकरी तालाब के पास गुढियारी थाना गुढियारी    जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, 02 नग मोबाईल फोन, घरेलु उपयोग के समान, एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/12/बी डी/8409 तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर वाहन क्रमांक सी जी/07/सी एफ/9385 एवं आलाजरब जुमला कीमती लगभग 20,00,000/- (बीस लाख रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था। 

प्रकरण में घटना के बाद से आरोपी आशीष कुमार बंदे लगातार फरार चल रहा था, जिसके संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही मुखबीर लगाकर व अन्य माध्यमों से पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी आशीष कुमार बंदे की रायपुर में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आशीष कुमार बंदे की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। 

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात वजनी 15 ग्राम, फॉरेन करेंसी, 01 नग मोबाईल फोन, जियो वाईफाई, कैमरा, ड्रील मशीन, टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर क्रमांक सी जी/10/बी जी/6373 तथा घटना मंे प्रयुक्त एवंेजर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/09/जे जे/3277 जुमला कीमती लगभग 2,10,000/- रूपये जप्त* किया गया।    

आरोपी से जप्त चोरी की टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर क्रमांक सी जी/10/बी जी/6373 में आरोपी के विरूद्ध थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 575/24 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।  

 आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 183/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 208/24 धारा 457, 380 भादवि., क्रमांक 500/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 584/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 628/24 धारा 331(2), 305 बी.एन.एस., अपराध अपराध क्रमांक 660/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस., अपराध क्रमांक 661/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।   

आरोपी आशीष कुमार बंदे पूर्व में भी थाना गुढियारी से हत्या के प्रयास के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। 

प्रकरण में संलिप्त आरोपी आकाश बंदे उर्फ लल्ला फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।     

गिरफ्तार आरोपी – आशीष कुमार बंदे पिता चैतू राम बंदे उम्र 26 साल निवासी कुकरी तालाब पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, महेन्द्र राजपूत, आर. अविनाश देवांगन, संदीप सिंह, हिमांशु राठौड़, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, रवि तिवारी, सुरेश देशमुख तथा थाना खमतराई से उपनिरीक्षक प्रमोद कतलम, प्र.आर. गजानंद वर्मा, आर. मुकेश कुमार राजपूत एवं दीपक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *