लापता 3 नाबालिक बच्चो को सिविल लाईन पुलिस के किया बरामद

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने आज 3 नाबालिग बच्चो को बरामद करने में सफलता हासिल की है।गुम हुए बच्चो को उनके परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया की नेहरू नगर निवासी मनु सारथी के 2 नाबालिग बच्चे (3 साल एवं 7 साल) घर पर नही है। इसी तरह तालापारा निवासी मोहम्मद मजीद खान निवासी ने भी थाने में जानकारी दी कि नाबालिग बच्चे उम्र 4 साल सुबह 9 बजे से घर में नही है। सूचना पर सिविल लाईन पुलिस के नाबालिग बच्चो के साथ घटित अपराधो को संज्ञान में लेकर तुरंत टीम तैयार कर नाबालिग बच्चो की खोजबीन की।पुलिस की टीम ने बस स्टेंड,सराय,धर्मशाला,और मंदिरो में खोजबीन किया। इसके बाद उस्लापुर रेल्वे स्टेशन में 2 बच्चो बताये हुलिया में दिखे । जिसे परिजन से फोटो के माध्यम से पहचान कराया गया । जिन्होने दोनो बच्चो को अपना पुत्र बताया, एवं मोहम्मद मजीद खान के पुत्र को भारतीय नगर से बरामद कर परिजन को सौंपा गया ।इस प्रकार सिविल लाईन पुलिस के द्वारा सूझबूझ से लापता हुए 3 नाबालिग बच्चो को लापता होने के चंद घंटो में सुराक्षार्थ बरामद कर परिजन के सुपुर्द किया गया है।