Blog

लालखदान मेमू रेल हादसा: घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या बढ़ी

बिलासपुर – लालखदान मेमू हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है। हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है।

मेमू ट्रेन हादसे मे गंभीर रूप से घायल तुलाराम अग्रवाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई थी। काफी प्रयासों के बावजूद शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पहचान बिल्हा निवासी 56 वर्षीय तुलाराम अग्रवाल के रूप में हुई है उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोग भी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने मृतक परिवार को उचित मुआवज़ा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रेलवे के अनुसार मृतकों के परिजनों को नियमों के तहत उचित मुआवज़ा दिया जाएगा, और घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। फिलहाल हादसे को लेकर जांच की प्रक्रिया जारी है, इस दर्दनाक खबर से घायलों के जख्म हरे हो गए. और फिर से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर मे हुई इस दर्दनाक घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है।
अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन जांच में क्या निष्कर्ष निकालता है और पीड़ित परिवारों को कब न्याय और मुआवज़ा मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *