Blog

लावारिस लाशो को सम्मान दफनाने का जिम्मा लिया कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने

लाश दफनाने के एक घंटे बाद मिला वारिस

पुनः कब्र खुदवाई गई,सड्डू की है मृतक की लाश,मृतक है बेदू बंजारे,परिवार आया सामने

रायपुर। कुछ दिनों पूर्व समाचार पत्रों में यह प्रकाशित किया गया था कि रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में छह लावारिस लाश कई महीनो से अंतिम संस्कार हेतु रखी गई है, लेकिन रायपुर शहर में उन्हें स्थान नहीं मिलने के कारण दफनाया नहीं जा सका उक्त खबर के पश्चात कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने रायपुर तहसीलदार से मांग की 6 लावारिस लाश उन्हें सौंप दी जाए वे ससम्मान उनका अंतिम संस्कार सरजू बांधा श्मशान घाट ,टिकरापारा, रायपुर में उनकी संस्था कृष्ण मित्र फाउंडेशन करेगी।
उसी कड़ी में आज थाना ख़मारडीह अंतर्गत एक लावारिस अज्ञात लाश फाउंडेशन को सौंपी गई।
जिसे साथ सम्मान मिट्टी देने का कार्य किया गया।

उक्त व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी जो विगत कई दिनों से मेकाहारा हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा गया था जिन्हें रायपुर तहसीलदार श्री राम मूर्ति दीवान और नगर निगम जोन 6 के सहयोग से आज हमारे सरजू बांधा शमशान घाट टिकरापारा ,रायपुर में ह कृष्ण मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारीयो ने ससम्मान अंतिम संस्कार किया ,उन्हें मिट्टी दी गई,।
उक्त अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ,सचिव गोवर्धन झंवर,थाना ख़मारडीह के प्रधान आरक्षक ध्रुव जी,आरक्षक मुकेश कुमार वर्मा,छोटू धनगर, संजय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
और पंडित राजेश पांडे ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण करके मृत्यु संस्कार को संपन्न कराया।

हमारी संस्था रायपुर जिले के आसपास जहां से भी अगर अज्ञात शव मिलता है और शासन प्रशासन हमारी संस्था को सौंपती है तो उसका ससम्मान अंतिम संस्कार करेगी । इस दौरान पर नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप की निगरानी में थाना खम्हारडीह के सिपाहियों के समक्ष परिजनों के उपस्थिति में पुनः कब्र खुदवाई गई और परिवार ने पुनःउसी स्थान सरजू बांधा शमशान घाट टिकरापारा रायपुर में पूजा अर्चना कर (मिट्टी देने )अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की।

सहयोगी संस्था कृष्ण मित्र फाउंडेशन
अध्यक्ष
माधव लाल यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *