लिंगियाडीह के लोग बोले,घर टूटेगा तो हम जिंदा नहीं बचेंगे…जहर पीना पड़े तो भी हक छोड़ेंगे नहीं…

पहले घर बचाओ,नहीं तो जहर पी लेंगे… लिंगियाडीह में 113 परिवारों की चेतावनी
नगर निगम की कार्रवाई से उबल रहा गुस्सा
बिलासपुर।लिंगियाडीह वार्ड इन दिनों एक ऐसे उफान से गुजर रहा है, जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया है। नगर निगम की प्रस्तावित गार्डन निर्माण योजना ने 113 परिवारों को बेघर करने की स्थिति में खड़ा कर दिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि प्रभावित लोग खुले शब्दों में कह रहे हैं।
घर टूटेगा तो हम जिंदा नहीं बचेंगे…जहर पीना पड़े तो भी हक छोड़ेंगे नहीं
दरअसल यह मामला अब केवल भूमि विवाद नहीं रहा, बल्कि लोगों के अस्तित्व और भविष्य पर मंडराते खतरे का हुंकार बन चुका है। नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ लिंगियाडीह की महिलाएं चौक पर धरने पर बैठ गईं। उनके बीच स्कूल बैग लेकर बैठे बच्चे इस संघर्ष के सबसे तीखे सवाल बनकर उभरे
हमारा घर गया तो पढ़ाई, सुरक्षा, भविष्य सब कहां जाएगा…?
तख्तियों, नारों और रोष से भरा यह प्रदर्शन साफ कहता है कि लोगों की नाराज़गी अब काबू से बाहर हो रही है। वार्ड के कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल भी जनता के साथ खड़े हुए हैं। उनका कहना है कि निगम विकास के नाम पर केवल गरीब और कमजोर वर्गों को निशाना बना रहा है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि यह योजना विकास नहीं, बल्कि विस्थापन की साजिश है। लिंगियाडीह की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गार्डन के नाम पर बेवजह जमीनों को खाली करवाकर गरीबों को हटाने की योजना है।जबकि जितनी जमीन लेना था सरकार लें चुकी है।अब सरकार बेवजह गरीबों को परेशान करने का काम कर रही है।यही कारण है कि लोगों के नाराजगी बनी हुई है।
नाराज महिलाओं के जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया की अगर निगम ने अपनी मर्जी से कार्रवाई की तो सड़क पर उतरकर अपनी जान दे देंगी लेकिन बेवजह की कार्रवाई का खुलकर विरोध करेगी।
*नगर निगम की कार्रवाई का जमकर विरोध*
नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में महिलाएं चौक पर बैठ गईं। विरोध स्थल पर बैनर, तख्तियां, रोष और भय माहौल साफ बता रहा है कि प्रशासन का फैसला लोगों की नसों तक पहुंच चुका है।
धरने पर मौजूद बच्चे स्कूल बैग और किताबें गोद में रखे बैठे थे।
जिन्होने निगम की कार्रवाई का एकतरफा विरोध किया और सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
*लगातार कार्रवाई होने से माहौल हुआ खराब*
लगातार कार्रवाई होने से लोगों में निगम के प्रति नाराजगी बनी हुई है।जिसके कारण महिलाएं और लिंगियाडीह की महिलाएं आक्रोशित है।
महिलाओं का कहना है कि रहना मुश्किल कर दिए है।बीच बीच में आकर परेशान करना और खाली करने की धमकी देना,इसके अलावा बुलडोजर लाकर डराना रहता है।
वर्जन
लिंगियाडीह के लोगो को परेशान करने की योजना है,इसलिए बार बार निगम कार्रवाई करने की धमकी देता है ।जबकि पहले ही निगम जमीन ले चुकी है।अब गार्डन के बहाने ग़रीबों के मकानों को तोड़ने की योजना है।
दिलीप पाटिल
पार्षद लिंगियाडीह