Blog

लूडो किंग गेम के माध्यम से खेला रहे थे ऑनलाईन सट्टा…..मध्यप्रदेश से आकर चला रहे थे ऑनलाईन सट्टा….

सट्टा खिलाते 4 आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर।ऑनलाइन लूडो सट्टा खिलाने वाले एमपी के चार आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के पास से

सरकंडा पुलिस ने बताया एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।इसी बीच पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि स्वर्णिम ईरा कॉलोनी सरकंडा में रहने वाले राहुल छाबड़ा नाम का व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना पाकर एसीसीयू प्रभारी अजहर उद्दीन एवं सरकंडा के एसआई कृष्णा साहू की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया ।जिन्होने स्वर्णिम इरा कॉलोनी के मकान नंबर 152 में टीम में एक साथ दबिश देकर कार्यवाही किया । मौके पर राहुल छाबड़ा पिता मोहित लाल उम्र 25 वर्ष निवासी सुरेश किराना स्टोर्स के पास संधी मोहल्ला शहडोल कोतवाली थाना मध्य प्रदेश, सुमित चांदवानी पिता जगदीश कुमार चांदवानी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीताला के पीछे पुराना मीट मार्के सिंध भवन के पास शहडोल ,ओम प्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष नगर नागवानी गली सिंधी कैम्प सागर थाना मोतीनगर
और मोहित बर्मन पिता राजाराम बर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी मोहनपुरी कालोनी भारत पेट्रोल पंप के पास उमरिया लैपटॉप एवं मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर श्याम लूडो किंग नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर सट्टा खेलने वालों को जोड़कर लूडो किंग गेम पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खेलाते हुए मिले, जिनके तलाशी पर आरोपियों के पास से 5 मोबाइल एक लैपटॉप और लाखों रुपये के सट्टा लिखा रजिस्टर बरामद हुआ जिसे जप्त किया गया है। आरोपियो के विरुद्ध धारा 6 एवं 7 छ.ग. जुआ प्रति.अधि. 2022 के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *