Blog

लोगों को धमका रहा था जिला बदर आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सकरी थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर जिला बदर का आरोपी युवक शहर में छिपा हुआ था। सोमवार को आरोपी युवक आम लोगों को धमका रहा था। इस बीच सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

सकरी पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस की टीम निगरानी गुंडा बदमाशों की जांच करने के लिए सकरी क्षेत्र के भ्रमण में थे। इस दौरान मुखबीर सूचना मिली कि बाबू अंडा उर्फ प्रियनाथ वर्मा (24) शांति नगर सकरी निवासी को जिला दण्डाधिकारी के आदेश पर 12 नवबर 2024 को राज्य सूरक्षा अधि. 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत बिलासपुर राजस्व जिला एवं समस्त क्षेत्रों से लगे आस- पास के राजस्व जिले जांजगीर चापा , कोरबा , मुंगेली , गौरेला पेंड्रा मरवाही तथा बलौदा बाजार जिलों कि सीमा से 6 माह कि अवधी के लिए बाहर चले जाने एवं जब तक आदेश लागू रहेगा बिना वैधानिक पूर्व अनुमति के जिलों के सीमा में प्रवेश नहीं करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन आरोपी बाबू अंडा उर्फ प्रियनाथ वर्मा शहर में छुपा था। सोमवार सुबह 8 बजे बटालियन चौक सकरी के पास उतपात मचा रहा था।जिसे गिरफ्तार करके कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *