Blog

लोरमी जंगल में नर बायसन की संदिग्ध मौत, आपसी संघर्ष वजह बताया जा रहा

वन विभाग और वाइल्डलाइफ टीम की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। भारतपुर आरक्षित जंगल क्रमांक 556 में रविवार सुबह एक नर बायसन का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर लोरमी एसडीओ डीएस सूर्यवंशी, रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर और पूरी वन अमले की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जंगल की घेराबंदी कर बायसन की मौत के कारणों की जांच शुरू की।बायसन की उम्र करीब 6 से 7 साल बताई गई है।प्रथम दृष्टया उसकी मौत असामान्य लग रही थी, लेकिन जब वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट डॉ. पीके चंदन और उनकी टीम ने मौके पर ही बायसन का पोस्टमार्टम किया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बायसन की मौत आपसी संघर्ष में हुई थी। उसके शरीर में गहरी अंदरूनी चोटें मिलीं, जिससे यह संकेत मिला कि संभवतः दो नर बायसनों के बीच हिंसक टकराव हुआ था, जो उसकी जान ले बैठा।मुंगेली डीएफओ अभिनव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो चुका है कि यह प्राकृतिक व्यवहार से जुड़ी घटना है, लेकिन फिर भी हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी के लिए गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है।वन विभाग ने बायसन के शव का अंतिम संस्कार विभागीय प्रोटोकॉल के तहत कराया और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। बायसन की मौत को लेकर किसी भी तरह की अन्य आशंका या शिकार की संभावना फिलहाल सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *