वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा

मकान निर्माण करने जंगल की जमीन पर कर लिया कब्जा
बिलासपुर। वन विभाग की लापरवाही और सेटिंग के कारण लोग जंगल में भी कब्जा करने से जरा भी नहीं चुक रहे है।तभी वन भूमि पर पक्का मकान बनाने की तैयारी जोरो से की जा रही है।मामला लोखंडी क्षेत्र का है।
तखतपुर रेंज के लोखंडी इलाके में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।इसमें हैरानी वाली बात यह है कि इस अवैध निर्माण की जानकारी वन विभाग के रेंजर को भी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह अवैध निर्माण काफी दिनों से हो रहा है और इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी गई है लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि इस तरह के बेजाकब्जा को हटाकर वन विभाग को अपनी जमीन को खुद सुरक्षित रखना चाहिए ताकि कोई भी वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत न कर सके।
अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में जंगल की जमीन पर भी पूरी तरह से कब्जा होने लगेगा और माफियाओं की नजर भी वन भूमि पर ज्यादा रहेगी ।ताकि आसानी से कब्जा करके मकान दुकान और कॉम्प्लेक्स बना सके।
प्रभावशाली लोगों का हाथ होने की आशंका
गांव वाले बता रहे है कि इस अवैध निर्माण में प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है।जिसके कारण कोई भी अधिकारी इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। सरकार की तरफ से जंगलों को बचाने के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं, लेकिन जब प्रशासन ही कार्रवाई नहीं करेगा, तो ऐसे अवैध कब्जे और बढ़ सकते हैं।
ग्रामीणों ने दहशत,शिकायत करने से मिलती है धमकी
लोखंडी के ग्रामीणों ने दबी जुबान से कहा है कि वन विभाग की जमीन को अवैध तरीके से कब्जा करके मकान का निर्माण करने वाले ने गांव में गुंडागर्दी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर किसी ने शिकायत की या फिर कोई कुछ बताया तो उसे देख लिया जाएगा।यही कारण है कि गांव वाले कोई कुछ बोल नहीं रहे है न किसी के पास शिकायत कर पा रहे है।
वन विभाग तखतपुर और बिलासपुर के पास है जानकारी,कार्यवाही करने से बच रही
सूत्र बता रहे है कि इस अवैध कब्जे और मकान निर्माण की जानकारी तखतपुर वन विभाग और बिलासपुर के अधिकारी को है।लेकिन कार्यवाही करने से हाथ कांप रहे है।जिसके कारण अवैध कब्जा करने वाले के हौसले बुलंद होते जा रहे है।