Blog

वन विभाग व वन विकास निगम ने लकडी तस्करों को पकड़ा

बिलासपुर ।कोटा वन विभाग की टीम ने जंगल से अवैध कटाई कर लकड़ी की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है जिनके पास से अवैध इमारती लकड़ी बरामद किया गया है।

बता दे वन मंडल अधिकारी के निर्देश एवं उपवन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन तथा परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर कक्ष क्रमांक 2471 एवं 2472 में वृक्षों की कटाई कर अवैध परिवहन एवं अवैध व्यापारिक उपयोग की दृष्टि से कटाई में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल कीमत एक लाख 20 हजार एवं 2 हाथ आरा 1 , बढाई आरी, तथा 4 नग वृक्ष से प्राप्त 21 1.792 घनमीटर को 97161 की कुल नग लठ्ठा, एवं 1 नग बल्ली कुल जप्ती कार्यवाही करते हुए कीमत हानि आकलन किया गया इस संयुक्त कार्यवाही में वन विकास निगम की रेंजर रवि जगत, डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे एवं शमुएल तिग्गा एवं वन विभाग वन परिक्षेत्र बेलगहना के डिप्टी रेंजर शिवकुमार पैकरा, एवं स्टाफ पंकज साहू संत कुमार वाकरें सोमप्रकाश जय सिंधू ललेंद्र खूंटे नंदकिशोर सिंह की विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *