Blog

वर्दी की आड़ में ड्रग्स की तस्करी करता था आरक्षक….सूखे नशे के कारोबार का मास्टरमाइंड था….मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां सिपाही के पास…

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है. यह पुलिस आरक्षक वर्दी की आड़ में ड्रग्स की तस्करी करता था. सूखे नशे के कारोबार का मास्टरमाइंड था. आरक्षक के पास मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां हैं. वह रायपुर शहर के अंदर ही ड्रग्स की तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ है. उसके पास से टीम को हेराइन मिली है.

आरक्षक का नाम हिमांशु बर्मन है. ड्रग्स की डिलीवरी के बाद अपने ही खाते में पैसे लेता था. जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ. बुधवार को वह टिकरापारा इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरक्षक की कार से पुलिस को एक ग्राम हेरोइन मिली है. टीम ने उसे जब्त कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *