Blog
वर्षा ऋतु में पानी भर जाने से देवी देवताओं की प्रतिमाएं डूब कर हो रही अशुद्ध…..वार्ड 40 के पार्षद समेत कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड बिलासपुर स्थित जिला चिकित्सालय परिसर स्थित पुराने हनुमान मंदिर जो कि लगभग 40 वर्ष पूर्व निर्मित है और आस पास के रहवासियों एवं चिकित्सा हेतु आने वाले नागरिकों की आस्था का प्रतीक रहा है। वर्तमान में चिकित्सालय बन जाने से इसका लेबल नीचे हो गया है और वर्षा ऋतु में पानी भर जाने से देवी देवताओं की प्रतिमाएं डूब कर अशुद्ध हो जाती हैं।

इस अप्रिय स्थिति को देखते हुए बिलासपुर एवं वार्ड नंबर 40 के नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बिलासपुर के कलेक्टर को एक ज्ञापन के माध्यम से इसके पुनः निर्माण की मांग की है। जिस पर उन्होंने परीक्षण उपरांत उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शिवा मिश्र वार्ड पार्षद ओम कश्यप सुभाष ठाकुर वीरेंद्र सारथी गौरव एरी अभिषेक यादव उपस्थित थे।