Blog

वाट्सअप पर अश्लील मैसेज, फोटो भेजकर बदनाम करने की देता था धमकी

दुसरे ने रास्ता रोक कर जान से मारने की धमकी देकर फेसबुक पर किया अश्लील टिप्पणी

एक आरोपी अम्बिकापुर से और दुसरा घूरू अमेरी से किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर।सरकंडा थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल के धारक ने फेसबुक एवं इस्टाग्राम से दोस्ती कर पारिवारिक व्यक्ति होना कहते हुये जबरदस्ती बातचीत करने व मिलने के लिए दबाव डालते हुये अश्लील विडियो मैसेज फोटो भेजकर प्रसारित करने एवं धमकी देने लगा।जिसकी लिखित रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस ने आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर मोबाईल धारक अज्ञात आरोपी की खोजबीन की गई। इसी प्रकार दूसरे मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पूर्व में सरकण्डा थाना में प्रमोद नवरत्न के खिलाफ बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिससे उसका साथी अजीत घृतलहरे नूतन चौक के पास रास्ता रोककर केश वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा जिसे मना करने पर बदनाम करने की धमकी देते हुए फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर पीड़िता को बदनाम करने की कोशिश की गई।पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने पर पुलिस ने आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की । उक्त दोनो प्रकरणों में फरार आरोपियों की खोजबीन करते हुए आरोपी निखिल दुबे को अम्बिकापुर में एवं आरोपी अजीत कुमार घृतलहरे को घूरू अमेरी सकरी में होने की जानकारी मिली।जिन्हें मौके पर जाकर पकड़ा गया है।पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *