Blog

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 9 घायल

बनारस।वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ के पखांजूर से धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी एसी बस ट्रेलर से टकरा गई।
हादसे में बस चालक सहित 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ।

मृतकों की पहचान दुर्ग निवासी बस चालक दीपक (39), आशा भवन (30), गुलाब (32) और एक महिला श्रद्धालु के रूप में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार, यह श्रद्धालु अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन और अयोध्या के दर्शन कर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात में ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान बस का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और हाईवे पर जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सवार सभी लोग सो रहे थे। धमाके की आवाज के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हाईवे पर लगे जाम को भी जल्द खुलवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *