Blog

वार्ड क्रमांक 37 में अटल वाटिका का लोकार्पण,…विधायक अमर अग्रवाल ने किया उद्घाटन

17 लाख की लागत से बना भवन, रखरखाव की जिम्मेदारी क्षेत्रवासियों को निभाने की अपील

बिलासपुर । शहर के वार्डों के विकास के तहत बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मांगलिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 37 में नवनिर्मित अटल वाटिका का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि अटल वाटिका के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुव्यवस्थित स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्य कर सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है, लेकिन उनके संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की होती है। यदि सामूहिक रूप से संसाधन जुटाए जाएं तो इस भवन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। अटल वाटिका का निर्माण लगभग 17 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसके अतिरिक्त करीब 7 लाख रुपये की लागत से एक अन्य स्थान पर भी भवन का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रवासियों ने इस सौगात के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *