Blog

वाहन की टक्कर से युवक की मौत…प्लांट से काम खत्म कर लौट रहा था घर

बिलासपुर/मुंगेली / सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावली निवासी संतोष कौशिक 40 वर्ष पिता बंशीलाल कौशिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। संतोष रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में मजदूरी का कार्य करते थे।
बुधवार की शाम करीब 7 बजे वे ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान केकेडी और उमरिया के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में संतोष के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल डायल 108 और पुलिस को दी। एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।बताया गया कि सिम्स ले जाते समय रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *