Blog

वाहन ने कार को मारी ठोकर…चालक की हालत गंभीर

बिलासपुर।मस्तूरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में
कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार निवासी लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी अपनी कार क्र. सीजी 10 एएस 1640 में किसी काम से मस्तूरी गया हुआ था।

जो रात 10:30 बजे के आसपास वापस अपने घर मल्हार लौट रहा था तभी वेद परसदा और टिकारी के बीच मल्हार की ओर से आ रहे भारी वाहन ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार को चला रहे लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी का पैर गाड़ी में ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल मस्तूरी थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेज दिया।
जहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। वही पुलिस वाहन वाहन की पता तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *