Blog

बिलासपुर ब्लू ने बनाई पहली पारी में 232 ………

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंदर 19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसका आज दिनांक 30 जनवरी को सेमीफाइनल मैच खेला गया।

जिसमें बिलासपुर ब्लू ने अपना सेमीफाइनल मैच धमतरी के स्टेडियम में प्लेट कंबाइंड के मध्य खेलने उतरी।

जिसमें बिलासपुर ब्लू के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 ओवर में 232 से मना कर पूरी टीम आउट हो गई।

बिलासपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विशेष सिंह ने 35 रन वरुण प्रजापति ने 39 रन आकाशदीप सिंह ने 39 रन और ऋषभ शर्मा 27 रन कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने 25 रनों का योगदान दिया।

प्लेट कंबाइंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओम कोसले ने 45 रन देते हुए 5 बहुमूल्य विकेट प्राप्त किया और कप्तान यश कुमार वरदा को दो विकेट प्राप्त हुए।

इसके पश्चात प्लेट कंबाइंड ने अपनी पहली पारी खेलते हुए एक ओवर में बिना विकेट खो कर रन बना लिए हैं ।

जिसमें शिवम यादव 4 रन पर और देवासीस सिंह 0 रन पर नाबाद खेल रहे है।

मैच के निर्णायक नितिन कथवार और भी पंकज नायडू हैं स्कोरर महेश दत्त मिश्रा, मैच के ऑब्जर्वर शेख अनवर जी हैं बिलासपुर ब्लू के कोच सुशांत शुक्ला है।

इसके अलावा रायपुर के आरडीसीए मैदान में बिलासपुर बनाम रायपुर के मध्य सेमी फाइनल मैच खेला जा रहा है ।

जिसमें रायपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।

और बिलासपुर ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 69.4 ओवर में 157 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई ।

बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर गुणवंत अवस्थी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों का योगदान दिया और रणवीर चड्ढा ने 32 रनों का योगदान दिया ।

रायपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य अग्रवाल ने तीन विकेट और मोहम्मद फैज खान ने दो विकेट प्राप्त किया।

इसके पश्चात रायपुर ने अपनी पहली पारी खेलते हुए 18 ओवर में एक विकेट होकर 88 बना लिए हैं ।

जिसमें युवराज विश्वकर्मा ने 44 रनों के योगदान दिया और तेजस्वी कलभोर 44 रन पर नाबाद खेल रहे हैं और उनके साथ कुणाल सोनी जीरो पर हैं ।

बिलासपुर की ओर से एकमात्र विकेट शैवाल सरकार को प्राप्त हुआ ।

कल दिनांक 31 जनवरी को दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा ।

मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और विशाल सिंघानिया हैं स्कोरर महेंद्र साहू और ऑब्जर्वर अजय तिवारी है बिलासपुर टीम के कोच सय्यद जावेद है।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *