Blog

वित्तीय अनियमितता बरतने वाले आरआई को निगम कमिश्नर ने किया सस्पेंड

जोन क्रमांक 2 के आरआई रामनारायण देवांगन हुए सस्पेंड

राजस्व कर की वसूली कर निकाय कोष में जमा नहीं किया

राशि की वसूली के भी निर्देश,नहीं करने पर होगा एफआईआर

बिलासपुर- राजस्व कर की वसूली कर निकाय कोष में जमा नहीं करने वाले जोन क्रमांक 2 के आरआई रामनारायण देवांगन को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उक्त राशि की वसूली आरआई रामनारायण देवांगन से करने के निर्देश दिए गए है,आरआई द्वारा राशि जमा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान आरआई रामनारायण देवांगन का मुख्यालय राजस्व विभाग (विकास भवन) होगा।

नगर निगम के जोन क्रमांक 2 में पदस्थ राजस्व निरीक्षक रामनारायण देवांगन द्वारा जोन क. 02 में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक संपत्तिकर, समेकित कर एवं यूजर चार्ज की वसूल की गयी राशि 14,18,207/- (चौदह लाख अ‌ट्ठारह हजार दो सौ सात रूपये) निकाय कोष में जमा नहीं किया गया,जो आर्थिक अनियमितता को दर्शाता है। इसके लिए
छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 09 (1) (ख) के तहत निगम कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव रामनारायण देवांगन को निलंबित किया गया है। पूरा मामला नगर निगम के जोन क्रमांक-2 का है जहां राजस्व कर का 14,18,207 रूपये की गड़बड़ी इंटरनल ऑडिट में सामने आया।
अभी वर्ष 2023-24 का ऑडिट चल रहा है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ।ऑडिट रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपा गया, जिसमें इस बात का खुलासा होने पर आयुक्त ने संयुक्त संचालक वित्त के नेतृत्व में इस मामले की जांच कराई,जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद निगम कमिश्नर ने कार्रवाई किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *