Blog

विद्युत विभाग के भंडार गृह में लगी आग, दूर-दूर तक के उठ रहा धुएं का गुबार

विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर रखने वाले भंडार गृह में आग लग गई। आग ने भयानक रूप ले लिया। जिसे काबू करने के लिए आला अधिकारी करीबन दर्जन भर दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य पूरा किया है।

रायगढ़। बिजली विभाग के भंडार गृह में आग लग गई। सीएसपीडीसीएल रायगढ़ के स्टोर में लगी आग के चलते आग की लपटे दूर तक दिखाई दे थी। रायपुर के बिजली विभाग के भंडार गृह में लगी आग की तरह रायगढ़ के भी भंडार गृह में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दर्जन भर दमकलों को मौके पर बुलाया गया। वही मौके पर कलेक्टर–एसपी खुद रेस्क्यू कार्य में जुटे रहे। घटना कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र की है।

रायगढ़ के कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कार्यपालन यांत्रिक भंडार गृह का गोदाम हैं। इसमें ट्रांसफार्मर और मीटर आदि रखें जाते है। आज इस गोदाम में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ होगा और कही चिंगारी उठने से आग लग गई। गोदाम में काफी माल भरा था। आग ने देखते ही देखते भयावाह रूप ले लिया और पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। आग की लपटें दूर–दूर तक दिखाई देने लगी।

मामले की सूचना मिलने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और एसपी दिव्यांग पटेल भी पहुंचे। आग की भयावाहता को देखते हुए जिंदल, जेएसडब्लू,नगर सेना,नगर निगम के भी दमकलों को बुलाया गया। करीबन दर्जन भर दमकलों ने पहुंच कर आग पर किसी तरह काबू पाया। पर धुएं का गुबार अब भी उठ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में विद्युत विभाग के भण्डारगृह में लगी आग की घटना से कोई सबक नहीं लिया गया जिसके चलते यह घटना घटी। पूरे गोदाम में आगमन और निकासी के लिए केवल एक ही गेट था, जिसके चलते आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार यहां पूर्व में भी आग लग चुकी है। बावजूद इसके आगजनी से निपटने या इस तरह की स्थिति आने पर जल्दी आग पर काबू पाने संबंधी कोई भी सुरक्षात्मक उपाय बिजली विभाग के अधिकारियों ने नहीं किए,जिसके चलते आग की घटना हो गई। वही आगजनी में आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पा लिया गया है पर नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। धुएं का गुबार अब भी दूर तक के दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *