Blog

विधवा भाभी की हत्या कर फरार हुआ देवर

सीपत थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर। विधवा भाभी की गला घोटकर हत्या कर आरोपी देवर ने अपने परिजन को घटना की सूचना दी और खुदकुशी करने की बात बोलकर फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची। मृतका के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी देवर की तलाश में जुटी है। इस मामले में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

सीपत पुलिस ने बताया कि ग्राम खैरा निवासी राजकुमारी बर्मन (38) रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। मृतका के दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद से महिला अपने मयके में बच्चों के साथ रहती थी। 7 मार्च को दोपहर राजकुमारी के दोनों बच्चे स्कूल पढ़ने चले गए थे। इस बीच उसका देवर चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा निवासी संजय बृजवासी घर आया। किसी बात को लेकर राजकुमारी के साथ विवाद हो गया। कमरे के अंदर बिस्तर में राजकुमारी को पटककर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद संजय वहां से फरार हो गया। घटना के करीब आधा घंटा बाद संजय ने अपनी बड़ी मां की बेटी को फोन कर राजकुमारी की हत्या करने की जानकारी दी और खुदकुशी करने की बात बोलकर फोन को बंद कर दिया। इसके बाद उसकी बहन ने अपने परिजन को घटना के संबंध में बताया। परिजन ने पुलिस को सूचना दी और ग्राम खैरा पहुंचे। वहां कमरे में राजकुमारी मृत हालत में पड़ी थी। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी संजय के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। मृतका राजकुमारी और देवर संजय के बीच अवैध संबंध होने का शक है। फिहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फरार आरोपी के ठिकाने में दबिश दे रही पुलिस

सीपत पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी के ठिकाने और परिजनों के घरों में दबिश देकर पूछताछ की जा रही है।लेकिन आरोपी का कही कुछ पता नहीं चल रहा है।लेकिन पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी जल्द पकड़ा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *