Blog

विधानसभा में हंगामा: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों का विरोध, तख्तियों के साथ पहुंचे सदन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जमकर हंगामा देखने को मिला। रायपुर में आज कांग्रेस के सभी विधायक हाथों में “सत्यमेव जयते” की तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे।

कांग्रेस विधायकों ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की जा रही है, जबकि कोर्ट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत भी मिल चुकी है।

प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन में तख्ती लेकर आना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है और प्रश्नकाल को बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “अभी विपक्ष की भागवत नहीं सुनेंगे।” इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *