Blog

विवादित जमीन के सीमांकन पर मचा बवाल

रात में नोटिस, सुबह जमीन नाप दी, राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

करोड़ों की जमीन पर रसूखदारों की नज़र आरआई पर मनमानी का आरोप

प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाने से मचा हंगामा

बिलासपुर । जूना बिलासपुर क्षेत्र के करबला इलाके में करोड़ों जमीन के सीमांकन को लेकर को जमकर बवाल मच गया। आरोप है कि भू-माफियाओं के इशारे पर सिर्फ नियमों को ताक पर रख दिया, बल्कि रातों-रात नोटिस देकर सुबह सीमांकन पूरा भी कर लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांकन प्रक्रिया में न तो वास्तविक पक्षकार मौजूद थे, न ही नियमानुसार पूर्व सूचना दी गई। बावजूद विवादित जमीन का सीमांकन कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में रोष फैल गया।
करबला की‘कोदू होटल चौक की जमीन पर माफियाई साया
जूना बिलासपुर पटवारी हल्का के अंतर्गत कोदू होटल चौक स्थित जमीन वर्षों से विवादित रही है। यह भूमि बेहद कीमती मानी जाती है, जिसका बाजार मूल्य करोड़ों रुपये में है।
यहां नीलम कश्यप सहित कई लोगों की करीब एक एकड़ जमीन दर्ज है। वहीं शिवप्रताप साव के परिवार की पुरानी भूमि भी इसके पास ही स्थित है।शिवप्रताप साव पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसी को लेकर उन्होंने तहसील कार्यालय में सीमांकन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। लेकिन दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों का दावा है कि यह पूरा सीमांकन एक पूर्वनियोजित ‘स्क्रिप्ट’ के तहत भू-माफियाओं की ओर से करवाया गया है।रात में नोटिस, और सुबह नाप की प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाईं गई है।
प्रभावित पक्षों का आरोप है कि आरआई ने रात में ही नोटिस चिपका दिया और सुबह-सुबह सीमांकन की कार्रवाई शुरू कर दी।आम तौर पर सीमांकन के लिए कम से कम तीन बार पूर्व सूचना व नोटिस देना आवश्यक होता है, ताकि सभी पक्ष मौके पर मौजूद रह सकें।
स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया, लेकिन आरआई ने कार्रवाई जारी रखी।इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों के बीच हंगामा भी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *