Blog

विष्णुदेव साय के बजट से किसान गदगद

बिलासपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे
ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय ने बजट में कृषि और किसानों को विशेष प्राथमिकता देकर बहुत ही शानदार और लाभकारी बजट पेश किया है जिससे किसानों के अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार होगा निः शुल्क विद्युत पंप वितरण के लिए 5500 करोड़ ,कृषक उन्नति योजना में दलहन तिलहन 10 हजार करोड़ , भूमिहीन कृषक मजदूरों के लिए 600 करोड़ ,किसानों को ब्याज मुक्त में 350 करोड़ , जल संसाधन के लिए 3500 करोड़ , किसानों,मजदूरों के लिए दुर्घटना बीमा , आयल पाम खेती के लिए 150 करोड़ , प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए 820 करोड़ , मत्स्यपालन के लिए 200 करोड़ , डेयरी समग्र विकास के लिए 90 करोड़, मिल्क प्रोसेसिंग उन्नयन यूनिट बिलासपुर में दिया गया जो स्वागतेय है साथ ही रायपुर में खाद लैब निर्माण से खाद के गुणवत्ता परीक्षण में सहायक होगा और नए गोदामों के लिए 150 करोड़ का प्रावधान रखा गया है जिससे भंडारण क्षमता में विकास होगा बजट किसान हितैषी है हम बजट 2026 -2027 में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने वाले मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री को धन्यवाद, आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *