विसर्जन के लिए शहर के घाट तैयार,निगम ने कर रखा है इंतजाम

*व्यवस्था बनाने सौंपे गए है दायित्व*
*विसर्जन स्थल में साफ-सफाई,लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश*
*बड़ी प्रतिमाएं छठघाट और छोटी प्रतिमा का पचरीघाट में होगा विसर्जन*
बिलासपुर- निगम कमिश्नर अमित कुमार के द्वारा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए घाट में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश पर नगर पालिक निगम द्वारा शहर के प्रमुख विसर्जन स्थल समेत अन्य स्थानों पर व्यवस्था की गई है। विसर्जन स्थलों में पर्याप्त रोशनी,साफ-सफाई और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है। बड़ी प्रतिमाओं के लिए छठघाट में जेसीबी क्रेन कि व्यवस्था की गई है तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के छठघाट,पचरीघाट,सरकंडा पुल एवं शिवघाट में विसर्जन की तैयारी की गई है। इसके लिए अपर आयुक्त खजांची कुम्हार और मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा को संयुक्त रूप से नोडल ऑफिसर बनाया गया है और सभी जोन कमिश्नरों को अपने अपने क्षेत्रों के विसर्जन स्थलों पर आवश्यक अनुषांगिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए है ।
शहर में अनेक जगह और घरों में भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है,अनंत चतुर्दशी के दिन से विसर्जन प्रारंभ हो जाएगा। जिसके लिए नगर निगम ने अपने सीमा क्षेत्रों के प्रमुख पचरीघाट,छठघाट, सरकंडा पुल समेत अन्य विसर्जन स्थलों में तैयारियां की है। इसके लिए पूर्व में ही अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए थे । प्रमुख विसर्जन स्थल पचरीघाट, सरकंडा पुल,छठघाट में मंच निर्माण,लाइट,बैरिकेडिंग,वाच टावर, साउंड की व्यवस्था के निर्देश संबंधित जोन को दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग को सफाई के भी निर्देश दिए गए है। विसर्जन स्थल में सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोर, बोट,लाइफ जैकेट,ट्यूब जैसे सुरक्षा उपकरण के साथ नगर सेना की टीम को भी तैनात रहने के निर्देश है।