Blog

वृंदावन धाम की धार्मिक यात्रा से लौटे बुजुर्ग

रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, सभी ने यात्रा को बताया अच्छा

बिलासपुर।बुजुर्गों को धार्मिक आस्था से जोड़ने और उन्हें आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विगत 1 जनवरी को बिलासपुर से वृंदावन धाम के लिए 50 बुजुर्ग श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ था। यह यात्रा एक सामाजिक संस्था के सहयोग से आयोजित की गई, जो बीते कई वर्षों से बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा कराकर उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक सुकून देने का कार्य कर रही है।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गोपेश्वर महादेव मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, लाडली जी सरकार मंदिर, जन्मभूमि मंदिर मथुरा एवं श्री यमुना महारानी जी मंदिर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और उन्होंने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।सोमवार को जब तीर्थ यात्रियों का जत्था वापस बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, तो वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन परिसर में ढोल-ताशों की गूंज के बीच फूल-मालाओं से यात्रियों का अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष इसी तरह बुजुर्गों के लिए धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाता है, ताकि वे जीवन के इस पड़ाव में धार्मिक वातावरण से जुड़कर आत्मिक शांति प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *