Blog

वेदांत शुक्ला शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बनाए गए

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत वेदांत शुक्ला को जिला सह संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति तथा जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है।

नवनियुक्त जिला सह संयोजक ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से जिला संयोजक राजेश मिश्रा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को शिक्षा क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निभाएंगे तथा शिक्षा क्षेत्र में संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *