Blog

व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज कलर बनने की मची होड़,द्वितीय दिवस भी रहा शिवम का ज़ोर

भारती ठाकुर की तूफानी रफ्तार और योगेन्द्र कुमार लंबी छलांग, क्रीड़ा प्रतियोगिता में किया शानदार कब्जा –

बिलासपुर। उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में आज वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के द्वितीय सोपान के द्वितीय दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। आज सुबह की पाली की शुरुआत  महिला एवं‌ पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें महिला वर्ग में शिवम निकेतन की भारती ठाकुर ने फर्राटा भरते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः मधुरम की इंद्राणी पाल मुस्कान केरकेट्टा  ने प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में  शिवम के योगेन्द्र कुमार प्रथम,शिवम के ही रविशंकर द्वितीय तथा मधुरम के विनोद पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक पुरुष वर्ग  मधुरम के विनोद पटेल ने सर्वाधिक दूरी तक भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शिवम् के ओंकार एवं सत्यम के खेमराज ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग भाला फेंक में  सत्यम निकेतन  नम्रता डहरिया ने प्रथम तथा समिता चक्रेश तृतीय तथा सुंदरम की सिसिलिया केरकेट्टा ने द्वितीय स्थान पर कब्ज़ा किया। तत्पश्चात  लंबी कूद पुरुष वर्ग में शिवम के योगेन्द्र कुमार प्रथम, सत्यम के निकोलस कुजूर द्वितीय तथा सुंदरम के पुष्पेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।महिला वर्ग में  क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर शिवम् की भारती एवं‌ ज्ञानदेवी ने कब्ज़ा किया वहीं तृतीय स्थान पर रहीं मधुरम की इंद्राणी पाल।
     दोपहर की पाली की शुरुआत महिला वर्ग 400 मीटर की फाइनल दौड़ से हुई, जिसमें शिवम की भारती ने फर्राटा भरते हुए प्रथम स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाया वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः मधुरम की इंद्राणी पाल एवं मुस्कान केरकेट्टा रहीं।त्रिकूद के पुरुष वर्ग में शिवम निकेतन के रविशंकर प्रथम एवं मधुरम के संदीप भगत द्वितीय तथा सुंदरम के भावेश ने तृतीय स्थान पर कब्ज़ा किया। वहीं महिला वर्ग त्रिकूद में शिवम निकेतन की भारती एवं ज्ञानदेवी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय तथा मधुरम की पायल साहू ने तृतीय स्थान पर कब्ज़ा किया।आज शाम के अंतिम खेल के रूप में ऊंची कूद पुरुष वर्ग में सत्यम निकेतन के निकोलस कुजूर ने प्रथम स्थान अपने नाम किया तो वहीं द्वितीय  एवं तृतीय स्थान पर शिवम् के रविशंकर पैकरा और अमित कैवर्त ने कब्ज़ा किया। 
  आज के पूरे खेल में  सुभाष त्रिपाठी, राकेश बाटवे, स्वर्णिम शुक्ला, अमृता मिश्रा,  आशीष लहरे, डॉ भारती दुबे, एवं खेल समन्वयक करीम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

आज के समस्त खेलों के दौरान प्राचार्य प्रो मीता मुखर्जी,डॉ सलीम जावेद, डॉ विद्याभूषण शर्मा श्रीमती सोनल जैन, रश्मि पाण्डेय,श्रीमती मनीषा वर्मा, डॉ अजिता मिश्रा,डॉ नीला चौधरी, डॉ रजनी यादव, श्रीमती निधि शर्मा, सुश्री आशा बनाफर आदि आचार्य वृंद उपस्थित रहें।
इसकी जानकारी क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।

           

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *