व्याख्याताओ का सेवाकालीन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन 30 घंटे का प्रशिक्षण

एनसीईआरटी द्वारा शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9वीं से 12वीं तक
व्याख्याताओ का सेवाकालीन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन 30 घंटे का प्रशिक्षण
बिलासपुर । एनसीईआरटी द्वारा शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9वी से 12वीं तक व्याख्याताओ का सेवाकालीन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन 30 घंटे का प्रशिक्षण 2024-25 उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में 27 नवंबर से प्रारंभ होकर 17 दिसंबर को संपन्न हुआ।
जिसमें 6 विषयों पर( भौतिक शास्त्र ,हिंदी ,रसायन, जीव विज्ञान ,कला एवं गणित )विषय शामिल किए गए।
जिसमें संस्था प्रमुख प्राचार्य मीता मुखर्जी , डॉ.बी.वी. रमना राव सर ,SRG डॉ भूपेंद्रधर दीवान, DRG के रूप में यशवंत सिंह कुशवाहा, मंजू तिवारी, डॉ शांति सोनी, रविंद्र कुमार जगत, उत्तम कुमार यादव, श्रीमती सुनीता सोनवानी, डॉ अजीत कुमार तिवारी, अनिल कुमार ठाकुर, नोडल श्रीमती सोनल जैन, भगवती कश्यप के द्वारा प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराया गया ।

इस प्रशिक्षण में विषय आधारित चर्चा, स्किल डेवलपमेंट, NEP2020,ICT बेस्ड टीचिंग , बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित, शिक्षक एवं प्रशिक्षण में आने वाली दिक्कतो व उनकी हल के बारे में पूर्ण चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण में बिलासपुर के चारों ब्लॉक( बिल्हा मस्तूरी ,तखतपुर कोटा) के व्याख्याताओं ने प्रशिक्षण लिया। 30 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त व्याख्याताओ को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।