Blog

व्यापार विहार के बोरा गोदाम में लगी आग

तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। व्यापार विहार के पुराना आरटीओ भवन में स्थित बोरा गोदाम में आग लग गई। जिससे भारी मात्रा में बोरा, बोरी जलकर खाक हो गए। सूचना पर तारबाहर पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम के शटर को खोलकर पानी का छिड़काव किया गया। करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू मिला। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि तोरवा के हेमू नगर निवासी नानक जीवनानी बोरा गादाम का संचालक हैं। रविवार को गोदाम बंद था। शाम 7 बजे अचानक गोदाम के अंदर से धुंआ निकलने लगा। वहां मौजूद लोगों की नजर धुआ पर पड़ी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल की टीम ड़ेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक आग गोदाम के अंदर फैल चुकी थी। इसके बाद किसी तरह से गोदाम के शटर को खोलकर पानी का छिड़काव किया गया। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटन के समय गोदाम के पीछे कुछ लोगा आग जलाकर खाना पका रहे थे। संभवता चूल्हे की आग गोदाम के अंदर पहुंची होगी। इस घटना से गोदाम संचालक को भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *