घर में काम करने वाली नौकरानी ने महिला डॉक्टर के मकान से हीरे के कंगन को किया था पार

चोरी करने वाली नौकरानी और खरीदार गिरफ्तार
बिलासपुर।महिला डॉक्टर के घर में नौकरानी का काम करने वाली महिला लालच में आकर हीरे कें कंगन को मौका पाकर
पार कर दी।जिसे बेचने के लिए अपनी पड़ोसी और दुकानदार को भी शामिल कर लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि मित्र विहार कालोनी में रहने वाली डा.रिया माखिजा अपने निजी काम से 4 दिनों के लिए बाहर गई थी।इस दौरान मकान में झाड़ू पोछा करने के लिए नौकरानी रखे हुए थे। जो घर आकर झाड़ू पोछा और घरेलू काम करती थी।जिसके ऊपर महिला डॉक्टर का विश्वास था इसलिए वह उसके भरोसे घर भी छोड़कर चली जाती थी।बीते दिनों डॉक्टर रिया को निजी कारणों से 4 दिनों के लिए बाहर जाना पड़ा।
तब घर में काम करने वाली नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी ने घर के आलमारी के दराज में रखे दो नग हीरा जडित सोने का कंगन जिसकी कीमत करीब 300520 रूपये है उसे चोरी करके ले गई है। महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पर तारबाहर पुलिस ने महिला से बारीकी से पूछताछ की। तब महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त चोरी गई हीरा जडित सोने के कंगन को डा. रिया माखिजा के कमरे से चोरी करके पड़ोस में रहने वाली करूणा राजपूत एवं प्रीति राजपूत को एक-एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को गिरवी रखने दिया गया था। करूणा राजपूत एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को सदर बाजार स्थित संतोषी ज्वेलर्स के दुकान में 65 हजार रूपये में गिरवी रख दी ।इसी तरह प्रीति राजपूत ने एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को राजकुमार जैन मुंगेली के दुकान में 40 हजार रूपये में बेच दी।
पुलिस आरोपी महिला की निशानदेही पर पड़ोसी महिला के घर में दबिश दी और दुकानदारों का पता लगाकर उनको भी पकड़ा गया।दुकानदारों से जब हीरे के बारे में पूछताछ किया गया तो उन्होंने खरीदना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हीरे जड़ित सोने के कंगन को बरामद किया और इस मामले में शामिल आरोपी
हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 30 वर्ष सा. तेलीपारा सरजू बगीचा,करूणा राजपूत पति सीताराम राजपूत उम्र 33 वर्ष सरजू बगीचा प्रीति सिंह राजपूत पति स्व. धीरज सिंह राजपूत उम्र 47 वर्ष सरजू बगीचा,मयंक कोटडिया पिता राजकुमार (जैन) कोटडिया उम्र 30 वर्ष मुंगेली और विजय कुमार गांधी पिता दर्शन लाल गांधी उम्र 65 वर्ष दयालबंद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई।