Blog

शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन: रस्साकशी में सुंदरम निकेतन तो क्रिकेट में सत्यम निकेतन बने फाइनल विजेता

रस्साकशी का मुकाबले ने दर्शकों को किया रोमांचित

क्रिकेट में आकाश हैट्रिक विकेट लेकर बने प्लेयर आफ द मैच तो अमर हरफनमौला योगदान के बल बने प्लेयर आफ द सिरिज़

बिलासपुर ।शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर के खेल मैदान में वार्षिक खेल महोत्सव 2025-26 के तहत रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो मीता मुखर्जी के आथित्य में विभागीय बी.एड. प्रशिक्षार्थियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता से हुई। इस खेल में 40 से 55 वर्ष की आयु के विभागीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहाँ प्रत्येक टीम में 8-8 खिलाड़ी शामिल थे जिनका औसत वजन 75 किलोग्राम रहा। अपनी ताकत और तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘सुंदरम निकेतन’ ने फाइनल में ‘शिवम निकेतन’ को 2-0 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। शिवम् की ओर से कप्तान भुवन बिंझवार, तिलक प्रधान, दिलबोधन, देवकरण ग्वाला एवं उनके साथियों ने शानदार प्रदर्शन किया किन्तु सुंदरम के कप्तान सुरेश कुजूर, दीपक केरकेट्टा, गौरीशंकर राठिया, सुरेश जाटवर, शिवनंदन साहू, महेन्द्र प्रसाद, अमल साय एवं‌ उनके साथियों की शानदार डिफेंडिंग एवं सधी हुई रणनीतिक पुल अप के सामने घुटने टेकने पड़े। और फाइनल उपविजेता के रूप ही संतोष करना पड़ा।


इसके बाद सुबह 10 बजे से क्रिकेट का फाइनल मुकाबला सत्यम और मधुरम निकेतन के बीच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सत्यम निकेतन की टीम ने 10 ओवर में 103 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से कप्तान ओमकार कुर्रे ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 23 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे. अमर ने भी 33 रनों का अहम योगदान दिया. मधुरम निकेतन की ओर से गेंदबाजी में अंकुर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुरम निकेतन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी और सत्यम निकेतन ने यह मैच 6 रनों से जीत लिया. मधुरम के लिए कप्तान अंकुर ने 26 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. सत्यम की जीत के असली हीरो आकाश कुमार रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर हैट्रिक विकेट झटके और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा और दर्शकों ने तालियों के साथ विजेता टीम का स्वागत किया। सत्यम के आकाश कुमार को प्लेयर आफ द मैच तो सत्यम के ही अमर मलिक को उनके पुरुष वर्ग क्रिकेट अपने सभी मैचों में उत्कृष्ट हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द सिरिज़ के ख़िताब से नवाज़ा गया।

आज के पूरे मैचो में ऑफिसियल व्यायाम निदेशक आसिफ अली,महेश शर्मा, सुभाष त्रिपाठी, राकेश बाटवे, अमृता मिश्रा, स्वर्णिम शुक्ला, सूरज मरकाम, भावेश कुमार, अरविन्द कुमार सिंह एवं खेल समन्वयक करीम खान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉमेंटेटर के रूप में सोहित पटेल एवं कौशिल्या साहू ने अपना योगदान दिया।
आज के खेलों में‌ दर्शक दीर्घा में प्राचार्य प्रो मीता मुखर्जी, क्रिकेट संयोजक डॉ सलीम जावेद सहित डॉ विद्याभूषण शर्मा,श्रीमती सोनल जैन, डॉ गीता जायसवाल,श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा वर्मा,डॉ सुनीता बानी, श्रीमती नूपुर कुजूर,डॉ राजेन्द्र तिवारी,डॉ संगीता श्रीवास्तव,डॉ.रजनी यादव, , जितेन्द्र साहू, मुरारी यादव आदि आचार्य वृंद एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
आज के खेल महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार जगत, तिलक प्रधान,अनुराग खेस, अंकुर आशीष, गजेन्द्र सिंह , अरविन्द सिंह,मनोज आदित्य, पूरन तांजय,अश्वनी कौशिक, पिलेश्वर लहरे, प्रेमदत्त कौशिक,रामकुमार सोनी, हिमाद्री श्रीवास्तव, माया दत्ता, हरिशंकर साय पैकरा, आजूराम, अमल साय, हिमाद्री श्रीवास्तव, माया दत्ता, गोरे लाल उरांव,संतोष चंद्रा, संतोष ढीमर,चमन कुमार,देवनाथ महेश,मोहन लाल पटेल आदि प्रशिक्षार्थियों ने अपना विशेष योगदान दिया।
इसकी जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।

‌‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *