Blog

शनिचरी बाजार में दो दुकानों में चोरों ने मचाया आतंक….सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी

आरोपी अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर

बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही चोरी को लेकर व्यापारियों में पुलिस प्रशासन को लेकर काफी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय पुलिस के नाकामी का फायदा इन दिनो चोर उठा रहे है। ताजा मामला 12 फरवरी की देर रात का सामने आया है। जिसमे चोरों ने शनिचरी बाजार में स्थित किराना और अन्य दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपए नगद और सामानों पर अपना हाथ साफ़ किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी कि दरमियानी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरो ने पुन्नीलाल कृष्ण चंद गुप्ता नामक किराना दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 40 हजार नगद और समान चोरी कर रफू चक्कर हो गए। इसी तरह संतोष वाधवानी की मसाले के दुकान में चोरों ने ठीक इसी तरह शटर खोलकर हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि शनिचरी बाजार में लगातार चोरी की घटना हो रही है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस कोई खास कदम नहीं उठा रही है। जिससे सभी व्यापारी चोरों के खौफ के साए में जीने मजबूर है। उन्होंने बताया की बीते कुछ समय में चोरों का आतंक शनिचरी बाजार में हावी हो चुका है।
जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। उनके अनुसार अज्ञात चोरों ने काफ़ी दुकानों में चोरी करने की कोशिश की है। जिसमे करीब आधा दर्जन दुकानों में वह सफल भी ही गए है। इधर इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *