Blog

शराब की बोतल सिर में मारा….फिर गाली गलौज देकर जान से मारने की कोशिश की…आरोपी लोरमी से गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त युवक को गाली देने से मना किया तो शराब की बोतल को अपने दोस्त के सिर पर फोड़ दिया।जिससे युवक को गंभीर चोट आई है।मामले में आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा पुलिस ने बताया कि लोरमी निवासी सलमान अली अपने दोस्तो के साथ इलाज कराने बिलासपुर आए थे ।इलाज कराने के बाद वापस लोरमी जाते समय कोटा पहुंचकर सोनी ढाबा में खाना लिया और उसके बाद शराब लेकर लोरमी रोड पेट्रोल पंप के पीछे जाकर शराब पिए। जहां राकेश शराब के नशे में धुत्त होकर पुरानी रंजिश की बात पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।जिसे सलमान अली द्वारा मना करने पर आरोपी राकेश जायसवाल ने शराब के बोतल से सिर पर वार कर दिया जिससे सलमान वही पर गिर गया। आरोपी राकेश मौका पाकर वहां से भाग गया।पीड़ित की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । इसी बीच कोटा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।जिसमे आरोपी राकेश जायसवाल पिता महेंद्र कुमार जायसवाल उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 लोरमी
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *