Blog

शराब के नशे में ड्राइवर ने मचाया आतंक,कई वाहनों को मारी ठोकर मालकिन ने सरेराह पीटा

बिलासपुर।सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सरेराह महिला एक व्यक्ति पर झापड़ की बौझार करते नजर आ रही है ये वीडियो बिलासपुर के कोतवाली थाने इलाके साव गली का है, जहां रहने वाली सीखा नामदेव नाम की महिला अपने चौकीदार को पीटते नजर आ रही है, जिसका आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, वही वाहन चालक का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है जिसमें वाहन चालक की लापरवाही साफ नजर आ रही है,बताया जा रहा है कि महिला का चौकीदार शराब के नशे में उनकी इयोन कार ले कर निकल गया, जिसने साव गली के पास नशे की हालत में कार चलाते हुए कई वाहनों ठोकर मार दी,इस हादसे में एक प्रेग्नेंट महिला बाल बाल बच गई,शराबी व्यक्ति द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से बड़ी दुर्घटना घटना हो सकती थी, जानकारी के अनुसार शराबी युवक नाम राम जाने है जो जूना बिलासपुर में रहने वाले नामदेव परिवार के यहां चौकीदारी का काम करता है, जिसने शराब के नशे में ऑटो के साथ ही अन्य वाहनों को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है, इस मामले में थाने में शिकायत नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *