Blog

ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही, फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

आरोपी द्वारा बेचे गए सिम म्यूल बैंक खाता, टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फेक शेयर ट्रेडिंग एवं सामान कम मूल्य में बेचने के बहाने से साइबर फ्रॉड करने के अपराध में प्रयोग हुए हैं

रायपुर।पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है.
थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों के साथ 18.52 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें 41 मोबाइल सिम कार्ड संलिप्त हैं। अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त मोबाइल सिम की जानकारी संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण, पीड़ितों एवं साक्षियों से पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी रामकृष्ण कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी शिवम मोबाइल और रामकृष्ण मोबाइल के नाम से प्वाइंट ऑफ सेल खोलकर VI, जियो, एयरटेल के सिम कार्ड बेचने का कार्य करता था। गिरफ्तार आरोपी से प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।
अपराध का तरीका-
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करता था। तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करता था। इन फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचता था।
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण–*
रामकृष्ण कुशवाहा पिता छोटेलाल कुशवाहा उम्र 32 वर्ष, पता ग्राम बंशीपुर मंगरौरा मईहर मध्यप्रदेश
हाल मुकाम- प्राइम रोज, शालिगांव, संगोल्दा गोवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *