शराब के लिए पैसा नहीं दिया तो पिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी बेटे ने….बुजुर्ग पिता की मौत,आरोपी बेटा हिरासत में….

मानसिक रूप से अस्थिर बेटे ने ली पिता की जान, सिरगिट्टी में सनसनी
पूछताछ और क्षेत्रवासियों की जानकारी में सामने आई पारिवारिक त्रासदी
बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को सामने आई हत्या की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शुरुआती जांच, पुलिस पूछताछ और क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है।जिसमें शराब पीने के लिए अपने पिता से पैसा मांगा ,पैसा नहीं मिला तो फावड़ा से अपने पिता की जान ले ली।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

दरअसल पूरा मामला सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल क्षेत्र का है, जहां सुबह लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में खून से सने हुए फावड़ा को हाथ में रखकर घूमते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद हत्या की घटना का खुलासा हुआ।पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो भीतर उसके बुजुर्ग पिता मृत अवस्था में मिले। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव के रूप में हुई है, जबकि घटना के लिए उनके बेटे नेतराम उर्फ नीतू ध्रुव को जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान और क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी में पता चला कि आरोपी लंबे समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार करता था। अक्सर घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी।आये दिन शराब के नशे में धुत्त होकर
घर में विवाद करता था तो का ही मोहल्ले में हंगामा करता था।जिसके कारण परिवार
वाले भी परेशान थे।
।इधर आसपास के लोगों का कहना है कि ऐसी घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक स्थिति से जुड़े पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है।
*आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं*
पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। फिलहाल हर एंगल से मामले की गहन जांच की जा रही
है।पुलिस का कहना है कि आरोपी कभी हँसता है तो कभी रोता है अजीबो गरीब हरकत करता है इसलिए एक बार मेडिकल चैकप होगा उसके बाद क्लियर होगा उसकी मानसिक स्थिति कैसी है।
*आरोपी की हो चुकी थी दो शादी*
पुलिस ने बताया कि
पकड़े गए 42 वर्षीय आरोपी की दो शादी हो चुकी है।इसमें पहले के मानसिक स्थिति के कारण साथ छोड़ा उसके बाद दूसरी शादी भी इसी कारण टूटा और उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई।
जिसके कारण वह शराब के नशे में धुत्त रहने लगा।और बेरोजगार होने के कारण वह शराब की बोतल को जमीन से उठाकर बेचने का काम करता था।जिससे उसके शराब पीने का पैसा मिल जाता था।
*हत्या करने के बाद मोहल्ले में घूम रहा था फावड़ा लेकर*
नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की हत्या करने के बाद मोहल्ले में खून लगे हुए फावड़ा को लेकर घूम रहा था जिसके कारण मोहल्ले वाले दहशत मे रहे और
लोगो को भी डराने की कोशिश की। जिसके कारण लोगो में भय का माहौल बना रहा।
वर्जन
बेटे ने अपने पिता की फावड़ा मारकर हत्या की है।जिसकी जांच जारी है।
किशोर केवट
थाना प्रभारी सिरगिट्टी