Blog

शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

बिलासपुर/मुंगेली। मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ऑपरेशन बाज अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा एवं अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मागदर्शन मे थाना फास्टरपुर – सेतगंगा एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी के लिए परिवहन करने पर 1 प्रकरण मे 2 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना फास्टरपुर – सेतगंगा पुलिस व सायबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम नागोपहरी, सौर ऊर्जा पानी टंकी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम धन्नु यादव पिता आत्माराम उम्र 36 वर्ष निवासी विचारपुर थाना फास्टरपुर – सेतगंगा जिला मुंगेली,प्रहलाद यादव पिता संतराम उम्र 18 वर्ष 09 माह निवासी निरजाम थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का रहने वाला बताया मौके में तलाशी लेने पर 80 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी कांच मे 180 एमएल कुल 14.400 बल्क लीटर कुल किमती 6400 रूपये एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त स्कुटी अनुमानित कीमती 15000 मिला, आरोपियों को नोटिस देकर शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, आरोपियों के कब्जे से 80 नग देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर देहाती नालसी पश्चात अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *