Blog

शराब दुकान के पीछे पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,

बिलासपुर।पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक की पेड़ से झूलती लाश मिलने से हड़कंप मच गया वही इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा स्थित शराब दुकान के पीछे रविवार दोपहर करीब 3 बजे बबूल के पेड़ पर (नारियल रस्सी) के सहारे एक युवक फांसी पर झूल रहा है जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसको पास से देखने पर फांसी में झूल रहे युवक की पहचान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम सोनसरी निवासी जय पटेल पिता स्व: नील सिंह पटेल उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक कुछ वर्षों से ग्राम जोंधरा स्थित शराब दुकान के पास रहकर काम कर अपना जीवन यापन करता था जिसकी अचानक से फांसी से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है वही इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पहुँची थी। मृतक ने आत्महत्या की है या और कुछ कारण है यह पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *