Blog

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 गाड़िया जप्त

धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर। अगामी त्यौहार के मद्देनजर अपराधों पर नियंत्रण व थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में पिकेट पाईंट लगाकर चेकिंग भी की जा रही है।

विगत सप्ताह में चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 लोगों पर धारा 185 एमव्ही एक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर वाहन को जप्त किया गया है।इसी तरह अपराध को रोकने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है। सिटी कोतवाली थाना में आपरेशन प्रहार के तहत आगे भी क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर कडी कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *