Blog

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसों की मांग
करने वाले युवक को सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए युवक के पास से चाकू भी मिले है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया की पचरीघाट सांई मंदिर जूना बिलासपुर निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात करीब 8.15 बजे फर्नीचर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था उसी समय आरोपी सृजनेश शर्मा दुकान में आकर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा पैसा देने से मना किया तो अपने पास रखे चाकू दिखाकर डरा धमका रहा था । तब वह चिल्लाते हुए अपने सेठ के तरफ भागने लगा,आरोपी ने आकाश आहुजा से भी शराब पीने के लिए पैसा मांगा,पैसा नहीं देने पर चाकू मारने की धमकी देने लगा । जिसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस ने सृजनेश शर्मा पचरीघाट को पकड़ा जिसके पास से चाकू बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *