Blog

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने से क्षुब्ध होकर आरोपी ने चाकू से किया वार

बिलासपुर।शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।हादसे में बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पवन उर्फ राजा मरकाम जबड़ापारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दुकान बंद करके दुकान के सामने खड़ा था। इसी बीच छोटू केंवट शराब के नशे में आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा जिसे पैसा देने के लिए मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पैसा कैसे नहीं देगा कहते हुए मारपीट किया फिर अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया । इस हादसे में शरीर में चोट आई है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घायल का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। डॉक्टरी मुलाहिजा के आधार पर प्रकरण में धारा जोड़कर उक्त आरोपी युवक को खोजा गया।काफी तलाश करने के बाद बंधवापारा में घेराबंदी कर आरोपी राजेश केंवट उर्फ छोटू को पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *