Blog

शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर आरोपी ने किया विवाद…दो गिरफ्तार

रकम देने से मना करने पर गाली गलौच करते हुए किया मारपीट फिर चाकू से किया वार

बिलासपुर।शराब पीने के लिए पैसा मांगा,पैसा नहीं दिया तो चाकू से जानलेवा हमला किया।
हमला करने वाले दो युवकों को सरकंडा पुलिस ने चिंगराजपारा से गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संतोष साहू चिंगराजपारा सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ठेला लगाता है,रोज की तरह रात्रि 11 बजे ठेला लगाकर वापस आया था खाना खाकर घर में सोया हुआ था। इसी बीच रात 2.15 बजे नवधा रामायण चौक के पास कोमल देवांगन और गोलू दिवाकर ने उसके बेटे शुभम साहू से शराब पीने के लिए 1000 रू. की मांग कर रहे थे जिसे शुभम पैसा देने से मना किया तो दोनो अश्लील गाली गलौच करते हुये मारपीट करने लगे और कोमल देवांगन अपने पास रखे चाकू से शुभम को पीछे से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया गया।पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की,जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *